आज कोलकाता के Hotel Hindusthan International में Bharat Chamber of Commerce के तत्वावधान में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में Samik Bhattacharya उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में हमारी संस्था Confederation of Purba & Paschim Midnapore District Chamber of Commerce & Industries की ओर से माननीय श्री सामिक भट्टाचार्य जी का हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया गया।
संस्था के सचिव श्री चंदन रॉय द्वारा राज्यसभा सांसद एवं पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष माननीय श्री सामिक भट्टाचार्य जी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल में उद्योग, व्यापार, निवेश, रोजगार सृजन तथा जिले के आर्थिक विकास को लेकर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई। औद्योगिक विकास और व्यापार के अनुकूल वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
माननीय सामिक भट्टाचार्य जी के साथ यह सौहार्दपूर्ण एवं रचनात्मक संवाद भविष्य में उद्योग और व्यापार के विकास को नई दिशा देगा, ऐसी हमें पूर्ण आशा है।
Bajrang Verma
Assistant Secretary
Confederation of Purba & Paschim Midnapore District Chamber of Commerce & Industries
🌹🙏🌹










