प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ER/ASN/2026/05/47
*आसनसोल मंडल ने विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता अभियान को किया तेज*
आसनसोल, 26 मई 2026:
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा “30 मिनट के भीतर सफाई गारंटी” पहल के अंतर्गत 26.05.2026 को विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता अभियान जारी रखा गया। इस अभियान के तहत दुर्गापुर, पांडबेश्वर एवं बराचक रेलवे स्टेशनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं यात्रियों ने सक्रिय भागीदारी की।
अभियान के दौरान यात्रियों को रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने, कचरे के उचित निपटान तथा स्टेशनों पर लगाए गए डस्टबिन के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों को रेलमदद ऐप के माध्यम से अथवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर @DrmAsansol को टैग करते हुए #ERChallenge हैशटैग के साथ स्वच्छता संबंधी शिकायतों की तुरंत सूचना देने के लिए भी प्रेरित किया।
अधिकारियों ने यात्रियों से सीधे संवाद कर स्वच्छ, सुरक्षित एवं यात्री-अनुकूल रेलवे वातावरण बनाए रखने में सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रमों के दौरान कूड़ा-कचरा न फैलाने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने संबंधी जागरूकता संदेश व्यापक रूप से प्रसारित किए गए।
अभियान के दौरान पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल की “30 मिनट के भीतर सफाई गारंटी” पहल की प्रभावशीलता को भी रेखांकित किया गया, जिसके अंतर्गत समर्पित सफाई दल निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वच्छता संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान करते हैं। इस पहल को यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है तथा इससे स्टेशन स्वच्छता बनाए रखने में जनभागीदारी को बढ़ावा मिल रहा है।
आसनसोल मंडल स्वच्छता अभियान के अंतर्गत निरंतर जनसंपर्क एवं त्वरित कार्रवाई के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने तथा यात्री सुविधाओं में सुधार हेतु लगातार कार्य कर रहा है।
Press Release No.: ER/ASN/2026/05/47
*ASANSOL DIVISION INTENSIFIES SWACHHATA AWARENESS DRIVE ACROSS STATIONS*
Asansol, 26 May 2026:
Asansol Division of Eastern Railway continued its Swachhata Awareness Campaign under the “Cleaning Guarantee Within 30 Minutes” initiative at various stations on 26.05.2026. As part of the drive, awareness programmes were organized at Durgapur, Pandabeswar and Barachak railway stations with active participation of railway officials, staff and passengers.
During the campaigns, passengers were sensitized about maintaining cleanliness at railway premises, proper disposal of waste and the importance of using dustbins installed at stations. Railway staff also encouraged passengers to promptly report cleanliness-related issues through the RailMadad App or by tagging @DrmAsansol on social media platforms using the hashtag #ERChallenge.
Officials interacted directly with passengers and highlighted the importance of collective responsibility in maintaining a clean, safe and passenger-friendly railway environment. Awareness messages on prevention of littering, reduction of single-use plastic usage and maintenance of hygienic surroundings were widely disseminated during the programmes.
The campaigns also highlighted the effectiveness of Asansol Division of Eastern Railway’s “Cleaning Guarantee Within 30 Minutes” initiative, under which dedicated cleaning teams promptly attend to and resolve cleanliness-related complaints within a stipulated timeframe. The initiative has been receiving a positive response from passengers and is helping strengthen public participation in maintaining station cleanliness.
Asansol Division continues to promote cleanliness awareness and improve passenger amenities through continuous public engagement and timely action under the Swachhata campaign.










