नितुरिया : नेताजी सुभाष क्लब की ओर से नितुरिया के हालदा मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में फाइनल खेल मनपुरा एवं पंचूडिया टीम के बोच खेली गई। जिसमे मनपुरा ने पंचुड़िया को 3-1 गोल से मात देकर 2 गोल से विजयी हुए। विजेता टीम मनपुरा को मुख्य अतिथि नितुरिया पंचायत समिति के सह सभापति शांतिभूषण प्रसाद यादव के हाथों ट्रॉफी देकर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं अन्य अतिथियों में पूर्व खिलाड़ी गुरुपद राय, तेजनारायण राम, काजोल पुतन्डी, शांतिप्रिय गुरु, बबलू बल, आदित्य सिंह आदि उपस्थित थे। जिन्होंने सभी खिलाड़ियों के खेल की प्रशंसा की एवं उनका हौसला बढ़ाया।
Post Views: 150








