प्रेस विज्ञप्ति सं.: ER/ASN/2026/06/02
*डीआरएम कार्यालय, आसनसोल में ऑन-डेट सेटलमेंट भुगतान कार्यक्रम आयोजित*
*31 सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पारिवारिक लाभार्थियों को सेटलमेंट देय राशि, पीपीओ तथा यूएमआईडी कार्ड प्रदान किए गए*
आसनसोल, 01 जून 2026:
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा मई 2026 माह के लिए 01 जून 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल के न्यू कॉन्फ्रेंस रूम में ऑन-डेट सेटलमेंट भुगतान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 31 लाभार्थियों, जिनमें सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा मृत रेल कर्मचारियों के पात्र पारिवारिक सदस्य शामिल थे, को सेटलमेंट देय राशि, पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ), सेटलमेंट दस्तावेज तथा यूएमआईडी कार्ड प्रदान किए गए।
ऑन-डेट सेटलमेंट भुगतान कार्यक्रम सेवानिवृत्ति निपटान प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके माध्यम से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों तथा पात्र पारिवारिक लाभार्थियों को सेवानिवृत्ति लाभ एवं पेंशन संबंधी दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराए जाते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी/आसनसोल, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी, मंडलीय रेल चिकित्सालय/आसनसोल तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Press Release No.: ER/ASN/2026/06/02
*ON-DATE SETTLEMENT PAYMENT PROGRAMME HELD AT DRM’S OFFICE, ASANSOL*
*31 Retired Employees and Family Beneficiaries Receive Settlement Dues, PPOs and UMID Cards*
Asansol, 01 June 2026:
The Personnel Department of Asansol Division, Eastern Railway, organised an On-Date Settlement Payment Programme for the month of May 2026 on 01 June 2026 at the New Conference Room of the Divisional Railway Manager’s Office, Asansol.
During the programme, settlement dues, Pension Payment Orders (PPOs), settlement documents and UMID Cards were handed over to 31 beneficiaries, including retired employees and eligible family members of deceased railway employees.
The On-Date Settlement Payment Programme is an important part of the retirement settlement process, ensuring the timely disbursement of retirement benefits and pension-related documents to retiring employees and eligible family beneficiaries.
Senior Divisional Personnel Officer/Asansol, Senior Divisional Medical Officer, Divisional Railway Hospital/Asansol, and other officers were present on the occasion.










