Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आईएसपी के सभी प्रमुख गेटों पर श्रमिकों एवं राहगीरों के लिए शरबत एवं चना वितरण कार्यक्रम आयोजित*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति

*आईएसपी के सभी प्रमुख गेटों पर श्रमिकों एवं राहगीरों के लिए शरबत एवं चना वितरण कार्यक्रम आयोजित*

*सेल आईएसपी के श्रमिक संगठन बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ एवं बर्नपुर ठेकेदार मजदूर संघ (भारतीय मजदूर संघ) की ओर से आज आईएसपी के प्रमुख प्रवेश द्वारों—स्कोब गेट, फ्लाईओवर गेट एवं न्यू टाउन गेट—पर श्रमिकों* और राहगीरों के लिए ठंडा शरबत एवं चना वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे हजारों श्रमिकों एवं आम लोगों ने इस सेवा कार्यक्रम का लाभ उठाया।

यूनियन के *महासचिव संजीत बनर्जी ने* बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए संगठन द्वारा पहली बार इस प्रकार का जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे श्रमिकों एवं आम जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए समय-समय पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहा है।

**उन्होंने आगे कहा कि इस कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य आईएसपी के ठेका श्रमिकों के लिए केंद्रीय वेतनमान शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर जागरूकता फैलाना भी था। इसी मुद्दे पर बर्नपुर ठेकेदार मजदूर संघ द्वारा आगामी 7 जून (रविवार ) को यूनियन कार्यालय में एक अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात केंद्रीय वेतनमान सहित ठेका श्रमिकों के सभी सामाजिक सुरक्षा अधिकारों को लागू कराने के लिए प्रबंधन एवं सरकार के समक्ष चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा* ।

महासचिव ने कहा कि पिछले महीने भी इसी मांग को लेकर संगठन द्वारा एक विशाल गेट मीटिंग आयोजित की गई थी। श्रमिकों के हितों की यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी और संगठन इसे सफल मुकाम तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष अजय सिंह, ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष महेश बनर्जी, महासचिव संजीत प्रसाद, बिजॉय कुमार, अमित सिंह, अशोक सिंह, प्रभात कुमार, रवि शंकर, कृपा शंकर, राजीव कुमार, मीत भाई, श्रीकांत साह, संतोष झा सहित सैकड़ों यूनियन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।