बर्नपुर, 5 जून 2026 : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीआईएसएफ यूनिट आईएसपी बर्नपुर द्वारा यूनिट परिसर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में यूनिट के अधिकारियों एवं विभिन्न रैंकों के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पौधे लगाए।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण ही हरित एवं सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण की रक्षा और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया।
वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से सीआईएसएफ ने प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरणीय सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित वातावरण के निर्माण में योगदान देना था। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।










