Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

एलआईसी मोड़ पर 6 दिनों से खड़ी लावारिस SUV को पुलिस ने किया जब्त स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार्रवाई, मालिक की तलाश में जुटी आसनसोल साउथ पुलिस फाड़ी

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

एलआईसी मोड़ पर 6 दिनों से खड़ी लावारिस SUV को पुलिस ने किया जब्त

स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार्रवाई, मालिक की तलाश में जुटी आसनसोल साउथ पुलिस फाड़ी

आसनसोल, आसनसोल साउथ पुलिस फाड़ी क्षेत्र के एलआईसी मोड़ स्थित सुरक्षा डायग्नोस्टिक सेंटर के सामने पिछले छह दिनों से लावारिस अवस्था में खड़ी एक महिंद्रा XUV500 (वाहन संख्या WB38AF0858) को पुलिस ने जब्त कर थाने पहुंचा दिया। स्थानीय लोगों की शिकायत और वाहन के लंबे समय तक एक ही स्थान पर खड़े रहने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा डायग्नोस्टिक सेंटर के सुरक्षा गार्ड महेश दत्त ने बताया कि उक्त वाहन 6 जून 2026 से सेंटर के सामने खड़ी थी। वाहन को किसने और कब वहां खड़ा किया, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं थी। कई दिनों तक वाहन लेने कोई नहीं पहुंचा, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना सेंटर के मालिक को दी।
सेंटर प्रबंधन द्वारा मामले की जानकारी आसनसोल साउथ पुलिस फाड़ी को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन वाहन के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने क्रेन बुलाकर वाहन को जब्त कर थाने पहुंचा दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वाहन का पंजीकरण आसनसोल के हाटन रोड निवासी नदीम इकबाल के नाम पर बताया जा रहा है। पुलिस वाहन मालिक से संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वाहन इतने दिनों तक सड़क किनारे लावारिस हालत में क्यों खड़ी रही।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वाहन के मालिक के सामने आने का इंतजार कर रही है।