Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविन्द्र कला केंद्र, कुल्टी में समाजसेवी संस्था कुल्टी मदद फाउंडेशन, राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ, बराकर मारवाड़ी महिला समिति, कुल्टी कॉलेज एनएसएस यूनिट तथा सेल ग्रोथ वर्क्स सीआईएसएफ यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी,विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को रविन्द्र कला केंद्र, कुल्टी में समाजसेवी संस्था कुल्टी मदद फाउंडेशन, राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ, बराकर मारवाड़ी महिला समिति, कुल्टी कॉलेज एनएसएस यूनिट तथा सेल ग्रोथ वर्क्स सीआईएसएफ यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सेल ग्रोथ वर्क्स के कार्यकारी निदेशक (ईडी) अनिल कुमार, पश्चिम बंगाल सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं कुल्टी विधायक अजय पोद्दार की धर्मपत्नी श्रीमती सरोज पोद्दार तथा सेल राइट्स बंगाल वैगन इंडस्ट्री प्रा. लि. के महाप्रबंधक उज्ज्वल मुखर्जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके पश्चात ईडी अनिल कुमार ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस रक्तदान शिविर में 9 महिलाओं एवं 10 पुरुषों सहित कुल 19 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।


इस अवसर पर सामाजिक विकास एवं नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीमती सरोज पोद्दार एवं महाप्रबंधक उज्ज्वल मुखर्जी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मालविका,जयदीप मुखर्जी, तपन सरकार, चैताली राय, अग्निवीणा शिल्प चर्चा केंद्र की टीम, श्रीमती शांता करकेटा, इन्द्राणी गुप्ता, सोमनाथ मजूमदार, सुभाष चौधरी सहित कुल 22 व्यक्तियों एवं संगठनों को सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह में कुल्टी मदद फाउंडेशन की ओर से रिंकू चौबे, डॉ. विशाल सुदरानिया एवं रवि शंकर चौबे, बराकर मारवाड़ी महिला समिति की ओर से हेमलेखा अग्रवाल, रजनी मधोगड़िया एवं संगीता अग्रवाल, राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ की ओर से प्रेमलाल वर्णवाल, रबी मोदी, दिलीप मोदी, अमित मोदी, कुल्टी कॉलेज एनएसएस यूनिट की ओर से शांता करकेटा तथा सीआईएसएफ कुल्टी इकाई के इंस्पेक्टर चिन्ना कानन ने अतिथियों एवं सम्मानित व्यक्तियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आसनसोल जिला ब्लड बैंक एवं कुल्टी टाउन सोशल वेलफेयर का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, और इससे अनगिनत लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

Latest News