Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी में जनकल्याण शिविर की शुरुआत, मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने किया उद्घाटन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी में जनकल्याण शिविर की शुरुआत, मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने किया उद्घाटन

कुल्टी के सीतारामपुर में लगा जनकल्याण शिविर, एक ही छत के नीचे मिल रहा 54 सरकारी योजनाओं का लाभ

कुल्टी:पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के बाद राज्य भर में जनहित के कार्यों को गति देने के लिए ‘जनकल्याण शिविर’ की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में सोमवार को पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल अंतर्गत कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले आम नागरिकों के लिए एक विशाल जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कुल्टी के सीतारामपुर में आयोजित इस शिविर में बोरो नंबर 8, 9 और 10 के स्थानीय लोगों की समस्याओं के निवारण और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम शुरू हुआ।
इस विशेष शिविर के माध्यम से आम जनता को राज्य और केंद्र सरकार की कुल 54 जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया जा रहा है। सोमवार को कुल्टी विधानसभा के विधायक और राज्य सरकार के मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने विधिवत फीता काटकर इस शिविर का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के बाद मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने शिविर में मौजूद विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले हर पात्र व्यक्ति को बिना किसी परेशानी के योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। इस दौरान स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे। शिविर को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।