*बढ़ती गर्मी में बिधान चंद्र कॉलेज के छात्रों की सराहनीय पहल**
आज बिधान चंद्र कॉलेज के मुख्य द्वार पर कॉलेज के छात्र सूरज सिंह एवं उनकी टीम द्वारा बढ़ती गर्मी को देखते हुए एक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज आने-जाने वाले लोगों, रिक्शा चालकों, राहगीरों एवं अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंडा पानी और जूस/शरबत वितरित किया गया।

इस कार्यक्रम में कॉलेज कैंटीन के संचालक सोनू सिंह और करण सहित छात्रों राजदीप, गौरव, अभिषेक, मोहित, अस्मित, जय एवं आकाश ने सक्रिय सहयोग दिया। छात्राओं में सायोनिभा चौधरी, आइमान, प्रियंका, संगीता, **सुनीता** एवं श्रेया ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के माननीय प्राचार्य महोदय, सभी विभागाध्यक्ष (HOD), शिक्षकगण तथा अन्य कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। छात्रों की इस सामाजिक एवं मानवीय पहल की सभी ने खुलकर प्रशंसा की।

इस अवसर पर सूरज सिंह ने कहा, “यदि हम सभी सेवा भावना को बढ़ावा देंगे, तो आने वाले समय में हमारे जूनियर छात्रों के भीतर भी समाज सेवा के प्रति उत्साह बढ़ेगा और वे भी ऐसे जनहितकारी कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे।”
भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा शिविर ने लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा का एक सकारात्मक संदेश भी दिया। उपस्थित लोगों ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
**आयोजक:**
सूरज सिंह एवं बिधान चंद्र कॉलेज के छात्र-छात्राओं की टीम।
**स्थान:** बिधान चंद्र कॉलेज, आसनसोल, पश्चिम बंगाल।












