Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

सीएमपीएफओ परिवार पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सीएमपीएफओ परिवार पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी

भारत सरकार द्वारा कोयला खान भविष्य निधि संगठन (CMPFO) के परिवार पेंशनभोगियों के लिए न्यूनतम परिवार पेंशन ₹1,000 प्रतिमाह स्वीकृत किए जाने से सैकड़ों लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली है। इससे पूर्व अनेक परिवार पेंशनभोगियों को मात्र ₹50 से ₹350 प्रतिमाह की अल्प पेंशन प्राप्त हो रही थी।

इस महत्वपूर्ण निर्णय के क्रियान्वयन के अवसर पर सीएमपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय-I, आसनसोल द्वारा 17 जून 2026 को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुक्त-I एवं क्षेत्रीय प्रमुख श्री अजय कुमार सिंह ने अनेक विधवा पेंशनभोगियों को उनकी पेंशन भुगतान आदेश (PPO) की प्रतियां तथा बकाया राशि (एरियर) का विवरण प्रदान किया।

इस अवसर पर श्री सिंह ने बताया कि सीएमपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय-I, आसनसोल के अंतर्गत कुल 889 परिवार पेंशनभोगियों, जिनमें अधिकांश विधवाएं हैं, को भारत सरकार की इस जनकल्याणकारी पहल का लाभ मिलेगा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जो पेंशनभोगी वृद्धावस्था, बीमारी अथवा दिव्यांगता के कारण कार्यालय आने में असमर्थ हैं, उनके घर जाकर सीएमपीएफओ के अधिकारी एवं कर्मचारी पीपीओ की प्रतियां तथा बढ़ी हुई पेंशन एवं एरियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

भारत सरकार की यह पहल समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने तथा उन्हें सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।