Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

“नई सरकार, पुराने वादे: कुल्टी की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्लाबोल, डीएम को सौंपा ज्ञापन”

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

“नई सरकार, पुराने वादे: कुल्टी की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्लाबोल, डीएम को सौंपा ज्ञापन”

आसनसोल:कुल्टी विधानसभा क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं और विकास कार्यों की धीमी रफ्तार को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुकांत दास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य में नई सरकार के गठन के बाद भी धरातल पर स्थितियां नहीं बदली हैं।चुनावी वादों और योजनाओं पर उठाए सवालब्लॉक अध्यक्ष सुकांत दास ने कहा कि बड़े-बड़े चुनावी वादे करने के बाद भी विकास कार्य ठप पड़े हैं। सरकारी योजनाओं के नियम बार-बार बदले जा रहे हैं, जिससे आम जनता के बीच भारी भ्रम की स्थिति है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई वार्डों में जनप्रतिनिधि पूरी तरह निष्क्रिय हैं। आलम यह है कि छात्रों और युवाओं को जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने के लिए भी भटकना पड़ रहा है।करोड़ों की योजनाएं फिर भी पानी को तरस रही जनताक्षेत्र में गहराते पेयजल संकट पर चिंता जताते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार ने करोड़ों रुपये की जल परियोजनाओं का दावा किया था। इसके बावजूद आज भी कुल्टी के कई इलाकों में लोगों को साफ पानी नसीब नहीं हो रहा है। उन्होंने अधूरे पड़े वाटर प्रोजेक्ट्स को युद्ध स्तर पर पूरा करने की मांग की।बिगड़ती कानून-व्यवस्था और अधूरी सड़कों पर घेराज्ञापन में क्षेत्र की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। दास ने हाल की हत्या और लापता होने की घटनाओं का जिक्र करते हुए संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। इसके अलावा, नियामतपुर से डिसेरगढ़ तक अधूरी पड़ी सड़क को जल्द बनाने और दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की अपील की गई ताकि दुर्घटनाएं थमें।अतिक्रमण हटाओ अभियान में मानवीय रुख की मांगकांग्रेस ने मांग की कि विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की लाभार्थी सूची से छूटे हुए पात्र लोगों के नाम तुरंत जोड़े जाएं। साथ ही, प्रशासन से अपील की गई कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों को उजाड़ने के बजाय उनके प्रति मानवीय रुख अपनाया जाए और उनका सही पुनर्वास हो।कांग्रेस नेतृत्व ने चेतावनी भरे लहजे में जिला प्रशासन से कहा है कि कुल्टी के समग्र विकास के लिए इन मांगों पर जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाएं, अन्यथा जनता के हक के लिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Latest News

Related News