चिलचिलाती धूप में राहत: कुल्टी ट्रैफिक पुलिस ने जवानों को बांटे ‘समर किट’
एसीपी ट्रैफिक की मौजूदगी में सिविक वॉलंटियर और अधिकारियों को मिले छाता, बोतल और गमछा
कुल्टी:आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी ट्रैफिक गार्ड पुलिस की ओर से बुधवार को एक सराहनीय पहल की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए ट्रैफिक गार्ड कार्यालय के सामने ड्यूटी पर तैनात जवानों और अधिकारियों के बीच ‘समर किट’ का वितरण किया गया।यह विशेष किट ट्रैफिक गार्ड के सभी सिविक वॉलंटियर, पुलिस फोर्स और अधिकारियों को सौंपे गए। इस किट में चिलचिलाती धूप से बचाव के लिए एक छाता, पानी की बोतल और गमछा शामिल है, ताकि ऑन-ड्यूटी जवानों को गर्मी से राहत मिल सके।इस सेवा भाव और प्रोत्साहन कार्यक्रम के मौके पर एसीपी ट्रैफिक एमडी जसीम, कुल्टी ट्रैफिक गार्ड अधिकारी विश्वजीत कुंडू सहित कुल्टी ट्रैफिक पुलिस के कई वरिष्ठ जवान और सिविक वॉलंटियर मुख्य रूप से मौजूद रहे।










