*श्रद्धांजलि सोशल वेलफेयर एक्टिविटी ने चिकित्सक दिवस पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित*

कुल्टी।
समाज सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय श्रद्धांजलि सोशल वेलफेयर एक्टिविटी ने चिकित्सक दिवस पर कुल्टी न्यू रोड में सम्मान समारोह का आयोजन किया। संस्था के चेयरमैन गोपीकृष्ण दत्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच चिकित्सकों और कुल्टी क्षेत्र के 12 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महान चिकित्सक एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. विधान चंद्र राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विशिष्ट अतिथियों में कुल्टी मदद फाउंडेशन के संस्थापक रवि शंकर चौबे, कुल्टी ब्लॉक नागरिक कमेटी के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, समाजसेवी इंद्राणी गुप्ता, किशोर कुमार फैन क्लब के अध्यक्ष समीर कुमार गुप्ता, शिक्षक राधेश्याम साहा, शिक्षक पूर्णेंदु मुखर्जी, समाजसेवी सुभ्रत घोष, हिंदू मिलन मंदिर के प्रतिनिधि समीर दास तथा समाजसेवी जयंत चौधरी शामिल थे। कार्यक्रम में नेत्र चिकित्सक डॉ. समीर राय, डॉ. डी.एन. सिंह सहित पांच चिकित्सकों तथा छह विद्यालयों के टॉपर विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं उपहार प्रदान किए गए।










