Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आसनसोल प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस सोसाइटी के 34वें स्थापना दिवस पर जुटे चिकित्सक और समाजसेवी

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस सोसाइटी के 34वें स्थापना दिवस पर जुटे चिकित्सक और समाजसेवी

कल्याणपुर हाउसिंग मोड़ पर आयोजित समारोह में मानव सेवा के संकल्प को दोहराया, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का दिया
संदेश

आसनसोल, आसनसोल प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस सोसाइटी के 34वें स्थापना दिवस के अवसर पर कल्याणपुर हाउसिंग मोड़ स्थित समारोह में बड़ी संख्या में चिकित्सक, स्वयंसेवक, समाजसेवी और गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मानव सेवा के क्षेत्र में संस्था के योगदान की सराहना करते हुए सभी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और समाजसेवियों को बधाई एवं धन्यवाद दिया गया।
इस अवसर पर कहा गया कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के आदर्श से प्रेरित होकर सभी मिलकर एक स्वस्थ, जागरूक और सशक्त भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि समाज के सहयोग और सामूहिक प्रयास से भविष्य में भी सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। समारोह में संस्था की जनकल्याणकारी गतिविधियों तथा नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की गई।