Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

खड़गपुर में पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

खड़गपुर में पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज।
खड़गपुर ग्रामीण थाने में दर्ज शिकायत में उन पर 30 लाख रुपये की कथित उगाही की मांग तथा मांग पूरी नहीं होने पर एक पर्यटन परियोजना के रिसॉर्ट में आगजनी की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।


शिकायत के अनुसार, मार्च 2025 में कथित तौर पर उगाही की मांग की गई थी। इसके बाद परियोजना का बिजली कनेक्शन कटने और 19-20 मार्च की रात रिसॉर्ट में आग लगने से लगभग 50 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया गया है। मामले में पुलिस पहले ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चुकी है। नई शिकायत में सुजॉय हाजरा का नाम भी शामिल किया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।