कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिन्हा और नियामतपुर के नए फाड़ी प्रभारी उत्पल घोषाल का भव्य स्वागत; कुल्टी प्रेस क्लब ने बुके देकर किया सम्मानित
अपराध मुक्त समाज के लिए पुलिस, पब्लिक और पत्रकार के तालमेल पर जोर।
कुल्टी: कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिन्हा महापात्रा और नियामतपुर पुलिस फाड़ी के नए प्रभारी उत्पल घोषाल के पदभार संभालने के बाद उनके स्वागत का सिलसिला तेज हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को कुल्टी प्रेस क्लब के पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नियामतपुर फाड़ी पहुंचकर नए प्रभारी उत्पल घोषाल से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया।पत्रकारों के सहयोग से टूटेगी अपराधियों की कमर: प्रभारीइस मौके पर नए फाड़ी प्रभारी उत्पल घोषाल ने कहा कि कुल्टी प्रेस क्लब के साथियों से मिलकर बेहद खुशी हुई। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, “अगर पत्रकारों का सकारात्मक सहयोग मिले, तो इलाके से अपराध और अपराधियों का खात्मा करने में बड़ी मदद मिलेगी। पुलिस और पत्रकार मिलकर समाज को सुरक्षित माहौल दे सकते हैं।”प्रेस क्लब ने दिया हर संभव सहयोग का भरोसामुलाकात के दौरान कुल्टी प्रेस क्लब के पत्रकारों ने नए प्रभारी को आश्वस्त किया कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। पत्रकारों ने कहा कि सही सूचनाओं के आदान-प्रदान से अपराध नियंत्रण की मुहिम को और मजबूती मिलेगी।वरिष्ठ पत्रकारों की रही मौजूदगीइस अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ और सक्रिय पत्रकार मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से एसपी सिंह, अमरदीप चौहान, मनोज नियोगी, बंटी खान, कल्याण दत्ता, साबिर अली, बंटी विश्वकर्मा और मिराजुल हक अंसारी शामिल थे। सभी ने नए प्रभारी को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।










