Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बराकर में गल्ला गाड़ी से चोरी का खुलासा: CCTV फुटेज से धरे गए दो चोर, कोर्ट ने भेजा 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर में गल्ला गाड़ी से चोरी का खुलासा: CCTV फुटेज से धरे गए दो चोर, कोर्ट ने भेजा 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

बराकर:बराकर फाड़ी पुलिस ने कल्यानेश्वरी रोड स्थित शिव मंदिर के पास खड़ी एक मालवाहक गाड़ी से चावल और रिफाइंड तेल चोरी करने के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को चोरी के सामान के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दोनों आरोपियों को आसनसोल अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने पूरे मामले की जड़ तक पहुंचने के लिए उन्हें तीन दिनों की रिमांड पर लिया है।सीसीटीवी फुटेज से खुले चोरों के राजपकड़े गए आरोपियों की पहचान बराकर के मद्रासी पाड़ा निवासी एस.के. गुड्डू और बलतोड़ियाँ निवासी गौतम रुईदास के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे। फाड़ी के एएसआई (ASI) असीम चक्रवर्ती ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी सुरागों और फुटेज की मदद से जाल बिछाया और दोनों को दबोच लिया। उनके पास से चोरी गया माल भी बरामद कर लिया गया है।त्रिपाल काटकर उड़ाया था कीमती सामानघटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, देवघर के व्यवसायी सुजीत प्रसाद वर्मा ने बीते 1 जुलाई को बराकर गल्ला मंडी से अपनी गाड़ी में किराना का सामान लोड करवाया था। रात अधिक होने के कारण उन्होंने गाड़ी को कल्यानेश्वरी रोड स्थित शिव मंदिर के पास सुरक्षित खड़ी कर दिया। गाड़ी को त्रिपाल से अच्छी तरह पैक करने के बाद वे सोने चले गए, क्योंकि उन्हें अगली सुबह 2 जुलाई को देवघर के लिए निकलना था।अगली सुबह जब व्यवसायी गाड़ी के पास पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। गाड़ी का त्रिपाल खुला हुआ था। जांच करने पर पता चला कि गाड़ी में रखे सामानों में से 26-26 किलो वाली चार बोरी गोविंद भोग चावल और चार कार्टूनों में पैक कुल 100 पैकेट रिफाइंड तेल गायब थे।पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कोर्ट से मिली रिमांडभुगतभोगी व्यवसायी ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। कुल्टी थाने में 6 जुलाई को केस नंबर 325/26, धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने महज कुछ ही दिनों के भीतर चोरों को बेनकाब कर दिया। शनिवार को आसनसोल न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस ने चोरी के इस रैकेट में शामिल अन्य चेहरों और खरीदारों का पता लगाने के लिए रिमांड की अर्जी दी, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिनों के लिए पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस अब इनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही है।