Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

रेत संकट: कुल्टी में निर्माण कार्य ठप, स्टोन डस्ट के सहारे बन रहा छठ घाट

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

रेत संकट: कुल्टी में निर्माण कार्य ठप, स्टोन डस्ट के सहारे बन रहा छठ घाट

कुल्टी: पश्चिम बर्दवान के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में रेत संकट गहराने से निर्माण कार्य बुरी तरह प्रभावित हैं। वैध रेत की कमी और आसमान छूती कीमतों के कारण लोग मजबूरी में स्टोन डस्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं।नियामतपुर सार्वजनिक छठ पूजा समिति द्वारा बनाए जा रहे छठ घाट में भी रेत की जगह स्टोन डस्ट का उपयोग किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष शिव प्रसाद रावत ने बताया कि रेत की भारी किल्लत और महंगाई के कारण हर साल बरसात से पहले पूरा होने वाला घाट निर्माण इस बार काफी लेट हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द वैध रेत की आपूर्ति सामान्य करने की मांग की है।मजदूरों का पलायन, व्यापार पर असरस्थानीय लोगों के अनुसार, रेत न मिलने से मकान और मंदिरों का काम भी रुक गया है। रोजगार छिनने के कारण कई राजमिस्त्री और मजदूर दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं, जिससे स्थानीय व्यापार मंदा हो गया है।विधायक फंड से मिली मददइस संकट के बीच कुल्टी विधायक सह मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने घाट निर्माण के लिए विधायक फंड से 5 लाख रुपये दिए हैं। इसके साथ ही निगम द्वारा 100 फुट सीढ़ी बनाने का काम जारी है। श्रद्धालुओं को छठ महापर्व में कोई असुविधा न हो, इसके लिए स्थानीय लोग भी बढ़-चढ़कर श्रमदान कर रहे हैं।