Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

हस्तकला प्रशिक्षण पूरा होने पर बच्चों को मिले सर्टिफिकेट

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

हस्तकला प्रशिक्षण पूरा होने पर बच्चों को मिले सर्टिफिकेट

कुल्टी। नियामतपुर एजुकेशनल फाउंडेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी में छह महीने का आर्ट एंड क्राफ्ट (हस्तकला) प्रशिक्षण पूरा होने पर छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट बांटे गए। इस मौके पर बच्चों ने अपने हाथों से बनाई रंग-बिरंगी कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक जाकिर हुसैन और प्रशिक्षिका सुल्ताना बेगम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बच्चों के हुनर की सराहना करते हुए संस्थापक जाकिर हुसैन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि यह संस्था उन्होंने अपने पिता की याद में शुरू की थी, जहां आज सैकड़ों बच्चे मुफ्त प्रशिक्षण पा रहे हैं।
प्रशिक्षिका सुल्ताना बेगम ने संस्था को इस सेवा का अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ जरूर दिलाएं।