Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

रथ उत्सव पर अनूठी पहल: दुकानों और घरों तक पहुँचा जगन्नाथ जी का महाप्रसाद

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

रथ उत्सव पर अनूठी पहल: दुकानों और घरों तक पहुँचा जगन्नाथ जी का महाप्रसाद

बराकर: गरंगो मंदिर के साधु श्री श्री सीताराम बाबा अन्नपूर्णा भंडारा द्वारा वर्ष 2026 का रथ उत्सव बेहद धूमधाम से मनाया गया। सरकारी अनुदान के सहयोग से आयोजित इस भव्य उत्सव में श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला।इस वर्ष मंदिर समिति और सेवादारों ने समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की। महाप्रसाद का वितरण केवल मंदिर परिसर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेवादारों ने गाँव-गाँव, घर-घर और स्थानीय बाजारों में जाकर इसका वितरण किया।विशेष रूप से उन छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं का ध्यान रखा गया, जो अपनी दुकानें छोड़कर मंदिर आने में असमर्थ थे। समिति के सदस्यों ने खुद उनके स्टॉल और दुकानों तक जाकर भक्तिभाव से महाप्रसाद पहुँचाया। उत्सव में आस-पास के गाँवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस सराहनीय जनसेवा प्रयास की पूरे क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है।