Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

भारतीय मजदूर संघ के 72वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति

भारतीय मजदूर संघ के 72वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
भारतीय मजदूर संघ (BMS) के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारती भवन, बर्नपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बीएमएस बर्नपुर द्वारा DESUN Hospital, Kolkata के सहयोग से किया गया, जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सैकड़ों कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया।

कार्यक्रम में SAIL-ISP के ED (Works) श्री विपिन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय हैं।

इस अवसर पर बीएमएस के महासचिव संजीत बनर्जी, अध्यक्ष अजय सिंह, ठिकेदार यूनियन के अध्यक्ष महेश बनर्जी , महासचिव संजीत प्रसाद समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया तथा आयोजकों के इस जनकल्याणकारी प्रयास की सराहना की।

भारतीय मजदूर संघ ने भविष्य में भी कर्मचारियों एवं समाज के हित में ऐसे सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

भारतीय मजदूर संघ (BMS), बर्नपुर