Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

ED की बड़ी कार्रवाई: पारबेलिया के मशहूर ‘सूरज होटल’ पर केंद्रीय एजेंसी का धावा, 10 घंटे तक थमी रहीं सांसें

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ED की बड़ी कार्रवाई: पारबेलिया के मशहूर ‘सूरज होटल’ पर केंद्रीय एजेंसी का धावा, 10 घंटे तक थमी रहीं सांसें

सुबह 6 बजे भारी सुरक्षा के बीच शुरू हुई छापेमारी, शाम 4 बजे लौटी ED

व्यवसायी सूरज बिश्वकर्मा के ठिकानों पर मैराथन तलाशी, अटैची में बंद हुए कई राज

संकतोड़िया/कुल्टी:कोयलांचल से सटे पारबेलिया इलाके में शुक्रवार को ED की एंट्री से हड़कंप मच गया। नितुरिया थाना क्षेत्र के पारबेलिया बाजार में स्थित ‘सूरज फैमिली रेस्टोरेंट’ और सूरज होटल के मालिक सूरज बिश्वकर्मा के ठिकानों पर ED की टीम ने तड़के 6 बजे धावा बोल दिया। भारी संख्या में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया।क्या है मामला? सस्पेंस बरकरारयह छापा किस घोटाले या केस के सिलसिले में मारा गया है, इसे लेकर ED ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन जिस तरह 10 घंटे तक घर और होटल के कोने-कोने को खंगाला गया, उससे बड़े वित्तीय सुराग मिलने की आशंका जताई जा रही है। जांच टीम ने वित्तीय लेन-देन और जमीन-जायदाद से जुड़े अहम फाइलों को अपने कब्जे में लिया है।अफवाहों का बाजार गर्म, जुटी भारी भीड़सुबह से ही व्यवसायी के घर के बाहर उत्सुक ग्रामीणों और दुकानदारों की भारी भीड़ जमी रही। शाम 4 बजे जब ED के अधिकारी बाहर निकले, तो मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। हालांकि, अधिकारियों ने बिना कोई बयान दिए गाड़ी का शीशा चढ़ा लिया। इस छापेमारी में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है, लेकिन टीम के हाथ लगी ‘रहस्यमयी अटैची’ को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Latest News