Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आसनसोल में जनगणना का शंखनाद: जागरूकता टैबलो रवाना,

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल में जनगणना का शंखनाद: जागरूकता टैबलो रवाना,

खुद भी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे जानकारी

आसनसोल: पश्चिम बंगाल में बहुप्रतीक्षित जनगणना की प्रक्रिया आज से आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। चरणबद्ध तरीके से चलने वाला यह महाअभियान अगले साल तक पूरा किया जाएगा।अधिकारियों और दिग्गजों ने दिखाई हरी झंडीशनिवार को पश्चिम बर्धमान जिला शासक (DM) कार्यालय में जिला शासक एस. पोन्नबलम के नेतृत्व में इस अभियान का आगाज हुआ। आम लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष टैबलो (प्रचार वाहन) को रवाना किया गया। इस टैबलो को जिला शासक एस. पोन्नबलम, अंतरराष्ट्रीय युवा निशानेबाज अभिनव साव, बाराबनी के विधायक अरिजीत राय और जिला परिषद के सभाधिपति विश्वनाथ बावड़ी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाई।शूटर अभिनव साव सम्मानितजनगणना अभियान की शुरुआत से पहले जिला शासक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करने के लिए युवा शूटर अभिनव साव को विशेष रूप से सम्मानित किया। इसके तुरंत बाद, अभियान की शुरुआत के तौर पर अभिनव साव और विधायक अरिजीत राय का ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ (स्वयं गणना) कर प्रक्रिया को गति दी गई।पोर्टल पर खुद भरें विवरण, मिलेगा 11 अंकों का IDजिला शासक एस. पोन्नबलम ने प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि प्रगणक (एन्यूमैरेटर) हर घर जाकर डेटा जुटाएंगे। हालांकि, नागरिकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन विकल्प भी मौजूद है:लोग सरकारी पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी खुद अपलोड कर सकते हैं।ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद स्क्रीन पर 11 अंकों का एक यूनिक ID जनरेट होगा।जब प्रगणक आपके घर आएं, तो उन्हें केवल यह 11 अंकों का ID बताना होगा।योजनाओं को सही हकदार तक पहुँचाने में मिलेगी मदद: डॉ. अजय पोद्दारकार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद राज्य मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने इस अभियान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “सटीक जनगणना से ही सरकारी कल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब व्यक्ति तक सही तरीके से पहुँच सकेंगी।” इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जातिगत जनगणना के दौरान भी अपनी पूरी और सही जानकारी दर्ज करवाएं ताकि विकास का खाका सही ढंग से तैयार हो सके।