सीधेश्वरी नाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, मंत्री डॉ. अजय पोद्दार समेत स्वयंसेवियों ने की कांवड़ियों की सेवा
पहली सोमवारी पर बाबा सीधेश्वरी नाथ मंदिर में टूटे सारे रिकॉर्ड, बोल-बम के नारों से गूंजा बराकर
बराकर। सावन की पहली सोमवारी पर बराकर के ऐतिहासिक बाबा सीधेश्वरी नाथ मंदिर में आस्था का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि इतिहास के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। रविवार आधी रात 12 बजे से ही डिशरगढ़ नदी से पवित्र जल भरकर भक्तों का मंदिर पहुंचना और जलाभिषेक करना प्रारंभ हो गया था। इस दौरान क्या महिला, क्या पुरुष और क्या युवा—हर वर्ग के श्रद्धालुओं में बाबा के प्रति अटूट आस्था और भारी उत्साह देखने को मिला।झारखंड से भी पैदल पहुंचे हजारों भक्तबाबा सीधेश्वरी नाथ के प्रति पूरे कुल्टी क्षेत्र के साथ-साथ पड़ोसी राज्य झारखंड से भी बड़ी संख्या में कांवड़िए और भक्त पैदल मार्ग से मंदिर पहुंचे। रविवार शाम ढलते ही पूरा क्षेत्र ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।कदम-कदम पर दिखी सेवा भावनाभक्तों की सुविधा के लिए पूरे क्षेत्र में भक्ति के साथ-साथ अभूतपूर्व सेवा भाव भी दिखाई दिया। स्वयंसेवी संस्थाओं और राजनीतिक दलों के लोगों ने कांवड़ियों की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। हर वर्ष की भांति इस बार भी ‘मारवाड़ी युवा मंच बराकर ग्रेटर शाखा’ द्वारा भक्तों के बीच चाय और बिस्कुट का वितरण किया गया। वहीं कई जगहों पर स्थानीय लोगों द्वारा खीर और शीतल पेय जल की सेवा प्रदान की गई।मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने खुद संभाली कमान पहली सोमवारी के अवसर पर बैगुनिया मोड़ पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य सेवा शिविर लगाया गया। स्थानीय विधायक सह राज्य के मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने इस शिविर के माध्यम से दूर-दराज से आने वाले तीर्थयात्रियों का स्वागत किया। इसके बाद मंत्री डॉ. पोद्दार ने कुल्टी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पार्टी द्वारा लगाए गए सभी सेवा कैंपों का दौरा किया और खुद भक्तों की सेवा की।सुरक्षा और व्यवस्था रही चुस्त-दुरुस्तभीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और स्थानीय कमेटियां पूरी तरह मुस्तैद रहीं। मंदिर परिसर में पुरुष और महिला भक्तों के लिए अलग-अलग कतारों की उत्तम व्यवस्था की गई थी। चुस्त-दुरुस्त पुलिस प्रशासन के साथ ‘बोल बम सेवा समिति’ के सदस्य लगातार स्थिति को नियंत्रित करते और भक्तों को सुलभ दर्शन कराते नजर आए।










