Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आसनसोल में उफनती घरुई नदी में स्कूटी समेत बहा 18 वर्षीय युवक, तलाश जारी

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल में उफनती घरुई नदी में स्कूटी समेत बहा 18 वर्षीय युवक, तलाश जारी

सीतारामपुर लौटते वक्त हुआ हादसा, मूसलाधार बारिश के बीच बोका बाबा मंदिर के पास नदी पार करने के दौरान तेज बहाव में बहा रियाज, नियामतपुर पुलिस फाड़ी में गुमशुदगी दर्ज

आसनसोल, पश्चिम बंगाल के आसनसोल के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर पुलिस फाड़ी क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसे के बाद 18 वर्षीय युवक मोहमद रियाज के लापता होने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि रियाज मेला कोला राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक लाइन होटल में काम करता था और सोमवार रात करीब 12 बजे स्कूटी से अपने घर सीतारामपुर लौट रहा था।


रियाज जब पेप्सी फैक्ट्री के पीछे स्थित बोका बाबा मंदिर इलाके से गुजर रहा था, तभी लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण घरुई नदी पूरी तरह उफान पर थी। नदी में तेज पानी के बहाव के बीच स्कूटी से रास्ता पार करने के दौरान वह संतुलन खो बैठा और स्कूटी समेत तेज धार में बह गया।
परिजनों के अनुसार रियाज हर दिन करीब 12 बजे तक काम खत्म कर अपने घर लौट आता था। सोमवार रात काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। होटल, दोस्तों और परिचितों से पूछताछ की गई, जहां से जानकारी मिली कि रियाज स्कूटी लेकर घर के लिए निकल चुका था।


इसके बाद परिजनों ने रातभर संभावित इलाकों में उसकी तलाश की। मंगलवार को भी बराचक से लेकर रेलपार और कालीपहाड़ी तक खोजबीन की गई, लेकिन रियाज का कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार परिजनों ने नियामतपुर पुलिस फाड़ी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।
परिजन और स्थानीय लोग लगातार रियाज की तलाश कर रहे हैं। परिवार को अब भी उम्मीद है कि रियाज सुरक्षित मिल जाएगा।
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, रात करीब साढ़े 11 बजे से 12 बजे के बीच रियाज स्कूटी से पुल पार कर रहा था। पुल पार करने के बाद नदी के तेज बहाव में स्कूटी फिसल गई और वह पानी में बह गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
लगातार हो रही बारिश के कारण घरुई नदी में पानी का बहाव काफी तेज बताया जा रहा है। ऐसे में युवक की तलाश चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। स्थानीय लोगों की नजर अब पुलिस और बचाव दल की संभावित कार्रवाई पर टिकी है।