Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

फतेहपुर में मंसा पूजा पंडाल के पास बड़ा भू-धसान, सैकड़ों घरों पर मंडराया खतरा

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

फतेहपुर में मंसा पूजा पंडाल के पास बड़ा भू-धसान, सैकड़ों घरों पर मंडराया खतरा

तेज धमाके के साथ जमीन धंसी, दहशत में हजारों लोग, स्थानीय लोगों ने ECL और आसनसोल नगर निगम को दी सूचना, ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप

आसनसोल, पश्चिम बंगाल के आसनसोल साउथ थाना अंतर्गत फतेहपुर इलाके में मंसा पूजा पंडाल के पास अचानक हुए बड़े भू-धसान से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि मंसा पूजा के दौरान अचानक तेज धमाके जैसी आवाज हुई और पंडाल के ठीक बगल में जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंस गया।
भू-धसान वाली जगह के आसपास बड़ी संख्या में घर बने हुए हैं, जहां सैकड़ों परिवारों के हजारों लोग रहते हैं। जमीन धंसने के बाद आसपास के कई घरों पर खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि अगर भू-धसान का दायरा बढ़ा तो कई मकान इसकी चपेट में आ सकते हैं और बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता है।


इलाके में इस समय मंसा पूजा का त्योहार चल रहा है। ऐसे में पूजा पंडाल के ठीक बगल में हुई इस घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी भय का माहौल है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की जानकारी आसनसोल नगर निगम और ईसीएल (ECL) को दे दी गई है, लेकिन अब तक उनकी सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों की मांग है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कर भू-धसान के कारणों की जांच की जाए और आसपास रहने वाले परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन के और धंसने की स्थिति में स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है। ऐसे में प्रशासन और ईसीएल से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले एहतियाती कदम उठाए जा सकें।