Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कूल्टी में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 हिरासत में

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कूल्टी में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 हिरासत में


आसनसोल/कूल्टी, 7 सितंबर: आसनसोल के कूल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर हरिजन पाड़ा में कथित साइबर अपराध से जुड़े एक नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू की। इलाके में पुलिस और साइबर क्राइम विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कई घरों में तलाशी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान रैफ, कॉम्बैट फोर्स समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस की कई टीमों ने इलाके के अलग-अलग घरों में तलाशी ली। कुछ बंद घरों के ताले तोड़कर भी तलाशी लिए जाने की जानकारी सामने आई है।
तलाशी के दौरान कई मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क समेत विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए जाने की बात सामने आई है। वहीं, मामले में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इलाके के कई घरों में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के कारण पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है। साइबर क्राइम विभाग के अधिकारी बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कथित साइबर अपराध का नेटवर्क कितना व्यापक है और इसमें कितने लोग शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, अभी तलाशी और जांच अभियान जारी है। मामले में आगे और भी कार्रवाई होने की संभावना है।

Latest News

Related News