नियामतपुर में महा-रेड: साइबर माफियाओं के ‘डिजिटल किले’ पर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक, दर्जनों घरों में छापेमारी, कई गिरफ्तार!
जमीन माफिया से लेकर साइबर ठगों तक किसी को बक्सेंगे नहीं: केशव पोद्दार का बड़ा बयान
कुल्टी: साइबर अपराधियों के सबसे बड़े सिंडिकेट को नेस्तनाबूत करने के लिए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने अब तक का सबसे बड़ा और खौफनाक एक्शन लिया है। कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर हरिजन पाड़ा में जब पुलिस के भारी लाव-लश्कर ने एक साथ धावा बोला, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह सिर्फ एक आम छापेमारी नहीं थी, बल्कि साइबर क्राइम के एक हाई-टेक ‘अंडरग्राउंड नेटवर्क’ का भंडाफोड़ था।हाई-टेक कैमरों की निगरानी और गुप्त दरवाजे: हैरान रह गई पुलिस!पुलिस जब मौके पर पहुंची तो नजारा देखकर दंग रह गई। अपराधियों ने पूरे पाड़े को एक डिजिटल अभेद्य किले में तब्दील कर रखा था:सैकड़ों CCTV कैमरों का जाल: हर आने-जाने वाले पर नजर रखने के लिए दर्जनों घरों के बाहर बड़े-बड़े कैमरे लगे थे। पुलिस की गाड़ी दूर से देखते ही अपराधी अलर्ट हो जाते थे।भागने के लिए गुप्त गेट: छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने पकड़े जाने से बचने के लिए घरों के भीतर ही बेहद शातिराना तरीके से छोटे-छोटे गुप्त दरवाजे (सीक्रेट एग्जिट) बना रखे थे, ताकि पुलिस के आते ही वे पीछे के रास्ते रफूचक्कर हो सकें।दीवारें तोड़ीं, 10 से ज्यादा हिरासत में!इस सुनियोजित आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस ने जीरो टॉलरेंस का रुख अपनाया। संदेह होने पर कई संदिग्ध घरों के हिस्सों और दीवारों को तोड़कर गहन तलाशी ली गई। इस महा-अभियान में अब तक 10 से अधिक संदिग्ध साइबर ठगों को हिरासत में लिया जा चुका है, जिनसे गुप्त ठिकाने पर कड़ी पूछताछ चल रही है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा गिरोह ऑनलाइन धोखाधड़ी, बैंक फ्रॉड और डिजिटल डकैती के बड़े रैकेट को यहीं से ऑपरेट कर रहा था। राजनीतिक भूचाल: “सुभेंदु अधिकारी के शासन में अपराधियों का होगा अंत” – भाजपाइस बड़ी कार्रवाई के बाद आसनसोल की सियासत भी गरमा गई है। भाजपा जिला आसनसोल के महासचिव केशव पोद्दार ने इस कार्रवाई पर कड़ा बयान देते हुए कहा:”पहले के वक्त में खूनी साइबर अपराधियों को खुला राजनीतिक संरक्षण मिलता था। लेकिन अब सूबे में मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार है, जहां अपराधियों के लिए सिर्फ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति है। चाहे कोई कितना भी बड़ा रसूखदार क्यों न हो, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जिन्होंने जनता की जमीन लूटी, बैंक खातों से खून-पसीने की कमाई उड़ाई, उन सभी का हिसाब उत्तर प्रदेश की तर्ज पर कड़ाई से किया जा रहा है।”पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से आसनसोल के साइबर माफियाओं की रीढ़ टूट गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ के बाद इस रैकेट से जुड़े कई बड़े सफेदपोशों के नाम भी सामने आ सकते हैं।










