दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
“रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन”
आद्रा, दिनांक : 26.09.2026
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में आवश्यक अनुरक्षण कार्य हेतु दिनांक 28.09.2026 से 04.10.2026 तक एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है। उक्त अवधि के दौरान निम्नलिखित कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन रहेगा:
रद्द की गई ट्रेनें (Cancellation)
(1) 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू दिनांक 28.09.2026, 29.09.2026, 30.09.2026, 01.10.2026, 03.10.2026 एवं 04.10.2026 को रद्द रहेगी।
(2) 68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमू दिनांक 29.09.2026 एवं 04.10.2026 को रद्द रहेगी।
(3) 68053/68054 (आद्रा–बाराभूम–आद्रा) मेमू दिनांक 01.10.2026 को रद्द रहेगी।
आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ (Short Termination / Short Origination)
(1) 18035/18036 (खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस दिनांक 30.09.2026 एवं 01.10.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–हटिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।
(2) 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू दिनांक 29.09.2026, 30.09.2026 एवं 01.10.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।
(3) 68053/68054 (आद्रा–बाराभूम–आद्रा) मेमू दिनांक 28.09.2026 को पुरुलिया में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा पुरुलिया–बाराभूम–पुरुलिया खंड में रद्द रहेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए संबंधित स्टेशनों पर नियमित उद्घोषणा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना उपरोक्त परिचालन परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए बनाएं।










