दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत आद्रा मंडल में सघन स्वच्छता अभियान
आद्रा, दिनांक: 26.09.2026
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत 26 सितम्बर 2026 को मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में सघन स्वच्छता एवं साफ-सफाई संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
अभियान के तहत पुरुलिया, आद्रा, बोकारो, चांडिल, जय चंडी पहाड़ सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, कार्यालय परिसरों, ट्रैक के आसपास के क्षेत्रों एवं नालियों की भी सघन सफाई की गई। स्वच्छता अभियान के दौरान स्वच्छता, स्वच्छ व्यवहार, जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पर्यावरण संरक्षण तथा जनभागीदारी के महत्व के संबंध में भी जागरूकता का संदेश दिया गया।

आद्रा मंडल द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के माध्यम से रेलवे परिसरों, स्टेशनों एवं कॉलोनियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।










