Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 63 खलील नगर में आज सड़क निर्माण का उद्घाटन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बंटी खान कुल्टी।आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 63 खलील नगर में आज सड़क निर्माण का उद्घाटन अल्लुधा मस्जिद के मौल्लना जसीम हाफिज साहेब ने फातिया पढ़कर और वार्ड के पार्षद सलीम अख़्तर अंसारी ने नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया। 15 लाख की लागत से या रास्ता का निर्माण कार्य किया जायेगा। इस सड़क के बन जाने से स्थानिया लोगो में प्रसन्नता है। इस दौरान स्थानीय लोगो ने बिजली आपूर्ति, रास्ता, नाला, नाली के कटाव आदि समस्याओं से वार्ड पार्षद को अवगत कराया। वार्ड पार्षद सलीम अख्तर ने सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार इस रास्ते की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों को काफी कठिनाइयां हो रही थी लोगों ने इसके निर्माण की मांग को लेकर काफी जद्दोजहद उठाई थी। कहा जा रहा है कि नगर निगम के इस सत्र में इस अंचल अंतर्गत यह पहला कार्य है। इस रास्ते के साथ ही लगे नाली का निर्माण कार्य किया जाएगा। पार्षद सलीम अख्तर अंसारी ने कहा कि मां माटी मानुष की सरकार जन सेवा के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर है। हम लोगों के पास उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि हर गली रास्ते का निर्माण हमारी प्राथमिकता है। ताकि लोग बिना रुकावट और तकलीफ के आना-जाना कर सकें।