Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*गांधी जयंती पर कुल्टी में कांग्रेस को मिली मजबूती, TMC छोड़ 100 युवा कांग्रेस में शामिल

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*गांधी जयंती पर कुल्टी में कांग्रेस को मिली मजबूती, TMC छोड़ 100 युवा कांग्रेस में शामिल

कुल्टी:गांधी जयंती के मौके पर कुल्टी विधानसभा के वार्ड नंबर 65 हसनपुरा में देर शाम कांग्रेस की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कुल्टी विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार रवि यादव ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके बाद एक जनसभा का आयोजन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए रवि यादव ने तृणमूल कांग्रेस की नीतियों और कार्यशैली पर जमकर निशाना साधा और इलाके की जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया।इसी कार्यक्रम के दौरान बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। तृणमूल कांग्रेस से जुड़े करीब 100 युवाओं ने TMC छोड़कर रवि यादव के हाथों भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हाथ थामा। सभी नए सदस्यों का वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पार्टी में स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से काजल दत्ता, एडवोकेट राजेश्वर शर्मा, बीजू मुखर्जी, मोले मंडल, आरिफ अंसारी, राजा खान मौजूद रहे। इसके अलावा मोहम्मद राजा, अरमान, दिशाद, नियाज, छोटू, मुन्ना, रविकांत, सोनू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।महात्मा गांधी जी की जयंती पर सभा ने सत्य, अहिंसा, लोकतंत्र और जनसेवा के मूल्यों पर चलने का संकल्प दोहराया।
युवाओं के लिए नई शुरुआत, जनता के लिए मजबूत संगठन।