Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आसनसोल में बढ़ती गंदगी और अव्यवस्था पर उठे सवाल, तत्काल कार्रवाई की मांग*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल में बढ़ती गंदगी और अव्यवस्था पर उठे सवाल, तत्काल कार्रवाई की मांग*

*आसनसोल:* आसनसोल शहर में दिन-ब-दिन बढ़ती गंदगी और अव्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए शहर की सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की गई है। इस संबंध में गंदगी और अव्यवस्था की तस्वीरों के साथ माननीय मंत्री, विधायकगण एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों तक पोस्ट, ई-मेल और WhatsApp के माध्यम से शिकायत पहुंचाने की बात कही गई है।
शहर के विभिन्न इलाकों, विशेषकर बीएनआर मोड़ एवं काली पहाड़ी जी.टी. रोड पर फल, सब्जी और मछली विक्रेताओं द्वारा सड़क पर माल उतारे जाने तथा गंदा पानी सड़क पर बहाए जाने से स्थानीय लोगों और व्यवसायियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


बताया गया कि पिछले काफी समय से फल, सब्जी और मछली विक्रेताओं को निर्धारित मंडी में स्थानांतरित करने की बात कही जा रही है, लेकिन इसके बावजूद आज भी सुबह के समय मछली से लदी गाड़ियां सड़क पर खड़ी होती हैं और वहीं माल उतारा जाता है। इससे सड़कों पर गंदगी और दुर्गंध की स्थिति पैदा हो जाती है।
दूसरी ओर, जी.टी. रोड पर वर्षों से व्यवसाय कर रहे दुकानदार नियमित रूप से सरकार को टैक्स देते हैं, लेकिन उन्हें भी इस गंदगी और अव्यवस्था का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सवाल उठाया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।
तत्काल मांग की गई है कि बीएनआर मोड़ एवं काली पहाड़ी जी.टी. रोड पर फल, मछली और सब्जी लेकर आने वाली गाड़ियों को सड़क पर प्रवेश कर माल उतारने से रोका जाए और सभी वाहनों को निर्धारित मंडी में भेजा जाए।
वक्तव्य में कहा गया कि जब सड़क पर माल उतारने की व्यवस्था संभव है, तो निर्धारित मंडी में इस व्यवस्था को लागू करने में क्या कठिनाई है। प्रशासन यदि इच्छाशक्ति के साथ कार्रवाई करे तो व्यवस्था को आसानी से लागू किया जा सकता है।


नगर निगम चुनाव में लगभग चार महीने का समय शेष रहने का उल्लेख करते हुए यह भी कहा गया कि यदि प्रशासन वर्तमान व्यवस्था को सुधारने में असमर्थ है, तो सरकारी अमला सहयोग करे और अवसर मिलने पर चार महीने में आसनसोल को बेहतर एवं व्यवस्थित बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
वक्तव्य में कहा गया कि आसनसोल के नागरिक अब गंदगी और अव्यवस्था के इतने अभ्यस्त हो गए हैं कि इसे सामान्य मानने लगे हैं, जबकि यह शहर की गरिमा और पहचान से जुड़ा गंभीर विषय है।
अंत में सभी जनप्रतिनिधियों और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह किया गया कि इस मामले को महज शिकायत न मानकर आसनसोल के भविष्य और नागरिकों के सम्मान से जुड़ा विषय समझते हुए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं। आसनसोल को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और व्यवसाय के लिए बेहतर शहर बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Latest News

Related News