Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

तरुण संघ क्लब की काली पूजा थीम का भव्य उद्घाटन, दूसरे दिन हुई खूंटी पूजा महालया पर देवी आह्वान की काव्य प्रस्तुति ने बांधा समां, 2026 की पूजा को लेकर बढ़ा उत्साह

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

तरुण संघ क्लब की काली पूजा थीम का भव्य उद्घाटन, दूसरे दिन हुई खूंटी पूजा

महालया पर देवी आह्वान की काव्य प्रस्तुति ने बांधा समां, 2026 की पूजा को लेकर बढ़ा उत्साह

कुल्टी। सिमलग्राम काठपुल के समीप स्थित तरुण संघ क्लब की 68वीं श्री श्री श्यामा काली पूजा के अवसर पर महालया की रात शनिवार को वर्ष 2026 की पूजा थीम का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अमावस्या के अवसर पर माँ काली की विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। इसके बाद क्लब के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित किया।

क्षेत्र की प्रसिद्ध कवयित्री अपर्णा मजूमदार ने देवी आह्वान पर आधारित कविता पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तत्पश्चात चेयरमैन मनीष अग्रवाल, अध्यक्ष दीपक घोष, सचिन्द्र नाथ चाँद, मुख्य सलाहकार तरुण मुखर्जी, कुल्टी मदद फाउंडेशन के संस्थापक रवि शंकर चौबे तथा विशिष्ट समाजसेवी एवं सिटी केबल के कर्णधार जयदीप मुखर्जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से थीम का पर्दा हटाकर उद्घाटन किया। मंच संचालन देव नारायण घोष ने किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्य अभिजीत गुप्ता, गौतम ओझा, धनंजय मुखर्जी तथा महिला सदस्य उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार की सुबह क्लब परिसर में वर्ष 2026 की काली पूजा के लिए पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से खूंटी पूजा संपन्न हुई, जिसके साथ पूजा की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर रवि शंकर चौबे ने कहा कि तरुण संघ क्लब की काली पूजा शिल्पांचल में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। यहाँ कुल्टी की सबसे बड़ी माँ काली की प्रतिमा स्थापित की जाती है और सीमित संसाधनों में भव्य आयोजन किया जाता है। वहीं, जयदीप मुखर्जी ने कहा कि यह कुल्टी की प्रमुख पूजाओं में से एक है, जहाँ धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक कार्यों को भी महत्व दिया जाता है।

क्लब की महिला सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से इस वर्ष की विशेष काली पूजा में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। थीम उद्घाटन और खूंटी पूजा के साथ ही क्लब परिसर में आगामी काली पूजा को लेकर उत्साह का माहौल बन गया है।