दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 11.10.2026
‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ एवं विशेष अभियान 6.0 के तहत आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ एवं विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत आज, दिनांक 11.10.2026 को मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखना तथा यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।

अभियान के दौरान आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज (FOB), ओवरब्रिज, कॉनकोर्स, प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया तथा पार्किंग क्षेत्रों में गहन सफाई की गई।
इस दौरान अनधिकृत पोस्टर, दीवारों पर लिखे विज्ञापन, स्टिकर, बैनर एवं होर्डिंग्स को हटाया गया।
इसके अतिरिक्त, ‘नो रेड एंड येलो स्पॉट’ अभियान के तहत आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों की दीवारों, पिलरों, सीढ़ियों, फुटओवर ब्रिज, सबवे तथा प्लेटफॉर्मों के कोनों पर जमा पान-गुटखा के लाल दागों को हटाने के लिए विशेष स्क्रबिंग एवं सफाई अभियान चलाया गया तथा “थूक कर मत गंदा करो” एवं “No Spitting” जैसे संदेशों वाले साइनबोर्ड तथा ‘स्वच्छ रेल’ से संबंधित जागरूकता संकेतक भी लगाए गए।
आद्रा मंडल द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ एवं विशेष अभियान 6.0 के तहत रेलवे स्टेशनों एवं अन्य रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने, कचरे के उचित प्रबंधन को बढ़ावा देने तथा यात्रियों को स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।










