दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
आद्रा, दिनांक: 11.10.2026
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में बुनियादी ढांचे के रखरखाव एवं विकास कार्यों के लिए दिनांक 12.10.2026 से 18.10.2026 तक एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके परिणामस्वरूप यात्री ट्रेनों के परिचालन में निम्नलिखित परिवर्तन किए गए हैं:
***रद्द की गई ट्रेनें (Cancellation)***
(1) 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू: दिनांक 12.10.2026 से 18.10.2026 तक पूरी तरह रद्द रहेगी।
(2) 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू: दिनांक 15.10.2026 एवं 17.10.2026 को रद्द रहेगी।
(3) 68023/68024 (झाड़ग्राम–पुरुलिया–झाड़ग्राम) मेमू: दिनांक 12.10.2026, 15.10.2026 एवं 17.10.2026 को रद्द रहेगी।
***आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ (Short Termination / Short Origination)***
(1) 68053/68054 (आद्रा–बराभूम–आद्रा) मेमू: दिनांक 12.10.2026, 15.10.2026 एवं 17.10.2026 को पुरुलिया स्टेशन तक ही चलेगी तथा वहीं से वापस प्रारंभ होगी। इस दौरान पुरुलिया–बाराभूम–पुरुलिया खंड में ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी।
(2) 68055/68056 (आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल) मेमू: दिनांक 12.10.2026, 15.10.2026 एवं 17.10.2026 को पुरुलिया स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी तथा वहीं से वापस प्रारंभ होगी। इस दौरान पुरुलिया–टाटानगर–पुरुलिया खंड में ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी।
(3) 68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम) मेमू: दिनांक 15.10.2026 एवं 17.10.2026 को आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी तथा वहीं से वापस प्रारंभ होगी। इस दौरान आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी।
***मार्ग परिवर्तन (Diversion)***
(1) 18601 (टाटानगर–हटिया) एक्सप्रेस: दिनांक 15.10.2026 को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला–मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी से होकर संचालित की जाएगी।
*** नियंत्रण (Controlling)***
(1) 18184 (बक्सर–टाटानगर) एक्सप्रेस: दिनांक 12.10.2026, 15.10.2026 एवं 17.10.2026 को आवश्यकतानुसार मार्ग में 30 से 45 मिनट तक नियंत्रित की जा सकती है।
यात्रियों से अनुरोध है कि अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पहले संबंधित ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।










