Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

पिता के श्राद्ध में आ रहा जवान रहस्यमय तरीके से लापता, मेचेदा में मिला मोबाइल – खड़गपुर पहुँचने से पहले ही हुआ गायब

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

पिता के श्राद्ध में आ रहा जवान रहस्यमय तरीके से लापता, मेचेदा में मिला मोबाइल – खड़गपुर पहुँचने से पहले ही हुआ गायब

*खड़गपु।* ओडिशा के बालेश्वर जिले के बोलांग गांव निवासी और पुणे की 191 बटालियन में तैनात सीआरपीएफ हवलदार पद्मलोचन पात्रा खड़गपुर आते समय रास्ते में ही लापता हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार उनके पिता रामहरि पात्रा का 11 अक्टूबर को निधन हो गया था। पिता के 11 दिन के श्राद्ध में शामिल होने के लिए जवान पुणे से छुट्टी लेकर नागपुर से ट्रेन से खड़गपुर के लिए निकले थे। उन्होंने परिवार को बताया था कि 18 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे तक खड़गपुर स्टेशन पहुँच जाएंगे।
लेकिन शाम तक खड़गपुर न पहुँचने और संपर्क टूटने के बाद परिवार ने तलाश शुरू की। शाम 6 बजे रेल अधिकारियों ने सूचना दी कि जवान का मोबाइल फोन खड़गपुर से कुछ ही दूरी पर पूर्व मेदिनीपुर के मेचेदा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है।
मोबाइल मिलने के बाद भी खड़गपुर पहुँचने वाले जवान का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद से खड़गपुर और बालेश्वर में परिजनों में हड़कंप मचा है, पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।