Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

1 नवंबर को आसनसोल रविंद्र भवन में होगा 14वां सिख एजुकेशन अवार्ड, मेधावी सिख विद्यार्थी होंगे सम्मानित

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16908288

1 नवंबर को आसनसोल रविंद्र भवन में होगा 14वां सिख एजुकेशन अवार्ड, मेधावी सिख विद्यार्थी होंगे सम्मानित
आसनसोल: SURJIT SINGH MAKKAR आसनसोल सिख वेलफेयर सोसाइटी और आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आगामी 1 नवंबर को आयोजित होने वाले 14वें सिख एजुकेशन अवार्ड को लेकर शनिवार को एक बैठक की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान हरजीत सिंह बग्गा, सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष सुरजीत सिंह मक्कड़, कमलजीत सिंह, हरजिंदर सिंह तथा गोबिंद नगर खालसा सिख संगत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सतनाम सिंह मौजूद रहे।
बैठक के संबंध में हरजीत सिंह बग्गा ने बताया कि 14वां सिख एजुकेशन अवार्ड आगामी 1 नवंबर को शाम 4 बजे से आसनसोल के रविंद्र भवन में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सिख विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा बेबे नानकी अवार्ड, सिंह इज किंग, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, सिख स्पोर्ट्स अवार्ड और कौम दे हीरे अवार्ड भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में रात को गुरु का लंगर भी आयोजित किया जाएगा।
हरजीत सिंह बग्गा ने सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों से कार्यक्रम में सहयोग करने का अनुरोध किया।
वहीं, सिख वेलफेयर सोसाइटी और आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष सुरजीत सिंह मक्कड़ ने बताया कि दसवीं और बारहवीं कक्षा में निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले सिख विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 60 प्रतिशत अंक, जबकि सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि सम्मान के लिए पात्र विद्यार्थियों को अपनी मार्कशीट की छायाप्रति 27 अक्टूबर तक जमा करवानी होगी। उन्होंने सभी से 1 नवंबर को रविंद्र भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पहुंचने का अनुरोध किया।

इस कार्यक्रम में जमशेदपुर धर्म प्रचार कमेटी की तरफ़ से सिख फैशन शो, गतका सिख मार्शल आर्ट, ओर सिक्ख नाटक सामाजिक लेकर जसवंत सिंह जसु पहुंच रहे है इसके साथ देश भक्ति कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा

Latest News