Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी क्लब में विजया सम्मेलन का आयोजन, मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी क्लब में विजया सम्मेलन का आयोजन, मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश

कुल्टी। कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के कुल्टी क्लब में कुल्टी थाना की ओर से विजया सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एवं जन स्वास्थ्य अभियंत्रण (पीएचई) मंत्री तथा कुल्टी के विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, विशिष्ट समाजसेवियों और विभिन्न दुर्गापूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को विजया दशमी की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द, भाईचारे तथा सामाजिक एकता का संदेश साझा किया।

इस अवसर पर एसीपी वेस्ट सोमनाथ साहा, कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिन्हा महापात्रा, बराकर फाड़ी प्रभारी अंजान कुमार रजक, संकतोड़िया फाड़ी प्रभारी विनय दास, नियामतपुर फाड़ी प्रभारी उत्पल घोषाल सहित चौरंगी फाड़ी के पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने उपस्थित लोगों के बीच अपना वक्तव्य रखा। विजया सम्मेलन के माध्यम से पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और दुर्गापूजा समितियों के सदस्यों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

विजया सम्मेलन का माहौल शुभकामनाओं, आत्मीयता और सौहार्द से सराबोर रहा। सभी ने एक-दूसरे को विजया की बधाई देते हुए सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा आपसी सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Latest News