दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 01.11.2026
” रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण आद्रा मंडल में ट्रेनों के परिचालन में बदलाव”
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में आवश्यक अनुरक्षण एवं विकास कार्यों के लिए दिनांक 02.11.2026 (सोमवार) से 08.11.2026 (रविवार) तक एक सप्ताह का संयुक्त (इंजीनियरिंग, टीआरडी एवं सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन) रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उक्त कार्य के कारण संबंधित तिथियों में कुछ यात्री ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:
*** रद्दीकरण (Cancellation):***
1. ट्रेन संख्या 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू दिनांक 02.11.2026, 05.11.2026 एवं 08.11.2026 को परिचालन रद्द रहेगा।
2. ट्रेन संख्या 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू दिनांक 02.11.2026, 05.11.2026 एवं 08.11.2026 को परिचालन रद्द रहेगा।
3. ट्रेन संख्या 68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमु दिनांक 04.11.2026, 05.11.2026 एवं 08.11.2026 को परिचालन रद्द रहेगा।
4. ट्रेन संख्या 68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा) मेमू दिनांक 03.11.2026, 06.11.2026 एवं 08.11.2026 को परिचालन रद्द रहेगा।
***आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ (Short Termination / Short Origination)****
1. ट्रेन संख्या 68053/68054 (आद्रा–बाराभूम–आद्रा) मेमू दिनांक 03.11.2026, 05.11.2026, 07.11.2026 एवं 08.11.2026 को पुरुलिया स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान पुरुलिया–बाराभूम–पुरुलिया खंड में ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी।
2. ट्रेन संख्या 68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम) मेमू दिनांक 02.11.2026, 05.11.2026 एवं 08.11.2026 को आद्रा स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी।
3. ट्रेन संख्या 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू दिनांक 03.11.2026, 04.11.2026, 06.11.2026 एवं 07.11.2026 को आद्रा स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड में ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी।
4. ट्रेन संख्या 18024/18023 (गोमो–खड़गपुर–गोमो) एक्सप्रेस:दिनांक 03.11.2026 एवं 06.11.2026 को आद्रा स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान आद्रा–खड़गपुर–आद्रा खंड में ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी।
***मार्ग परिवर्तन (Diversion)****
1. ट्रेन संख्या 18601 (टाटानगर–हटिया) एक्सप्रेस दिनांक 06.11.2026 को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला–मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी से होकर संचालित की जाएगी।
*** पुनर्निर्धारण (Rescheduling):***
1. ट्रेन संख्या 18023 (खड़गपुर–गोमो) एक्सप्रेस दिनांक 08.11.2026 को खड़गपुर (KGP) से 60 मिनट विलंब से पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
2. ट्रेन संख्या 18035 (खड़गपुर–हटिया) एक्सप्रेस दिनांक 02.11.2026 एवं 05.11.2026 को खड़गपुर (KGP) से 60 मिनट विलंब से पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
3. ट्रेन संख्या 18036 (हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस दिनांक 02.11.2026, 03.11.2026, 04.11.2026, 05.11.2026, 06.11.2026, 07.11.2026 एवं 08.11.2026 को हटिया (HTE) से 90 मिनट विलंब से पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
***नियंत्रित परिचालन (Controlling)***
1 . ट्रेन संख्या 18184 (बक्सर–टाटानगर) एक्सप्रेस दिनांक 02.11.2026, 05.11.2026 एवं 08.11.2026 को आवश्यकता पड़ने पर मार्ग में 45 से 60 मिनट तक नियंत्रित (रोककर) की जा सकती है।










