सांकतोड़िया फांड़ी के सांकतोड़िया बाजार स्थित सुशील अग्रवाल नामक एक व्यवसायी के यहां बीती रविवार की रात अज्ञात डकैतों ने डाका डाल काफी संपति लूट कर चलते बने। इस क्रम में उन्होंने उनके पुत्र शौभिक अग्रवाल पर गोली चलाकर घायल कर दिया। उनको दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटनास्थल से एक खोका और एक जीवित कारतूस बरामद हुआ है। मौके पर सुबह आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी और दुर्गापुर पुलिस पहुंची। बाद में पुलिस आयुक्त सुधीर निलकांतम वहां पहुंच स्थिति का निरीक्षण किया था। जिसके बाद 3 युवकों को इसी मामले में गिरफ्तार भी किया गया था और आज तीनो को आसनसोल जिला कोर्ट में ले जाया गया जहां आज आसनसोल कोर्ट के सीजेएम कोर्ट ने 1. राजू सोनार 2. सोहराब खान 3. राजू अंसारी c/w कुल्टी पीएस केस नं. 692/22 डीटी. 14.11.22 यू/एस 394/397आईपीसी और 25/27/35 आर्म्स एक्ट के तहत तीनो आरोपियों को आठ दिन की पुलिस हिफाजत मैं भेज दिया गया है। जिसके बाद पुलिस आगे की छान बीन जूट गई है।










