Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

ब्रह्मचारी विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा का धमाकेदार शुभारंभ-

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ब्रह्मचारी विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा का धमाकेदार शुभारंभ- लच्छीपुर गेट स्थित ब्रह्मचारी विद्यालय मे स्कूल कमेटी और राउंड टेबल आसनसोल के सहयोग से स्थानीय छात्र छात्राओं के लिए विशेष उपहार के रूप में कंप्यूटर शिक्षा का शुभारंभ दिनांक 29 जनवरी 2023 दिन रविवार को स्कूल मैनेजिंग कमेटी और आसनसोल राउंड टेबल इंडिया के सहयोग से संपन्न हुआ जिसमें स्कूल कमेटी के द्वारा एक कंप्यूटर क्लास रूम का निर्माण किया गया जिसमें राउंड टेबल इंडिया के सहयोग से चार कंप्यूटर प्रदान किया गया और बच्चों की पानी की असुविधा को देखते हुए मोटर पानी की टंकी की व्यवस्था की गई जिसमें श्री सुमित चांद (एरिया मैनेजर) सदस्य श्री अंकित अग्रवाल, नितिन खेमानी , श्री जीत अग्रवाल, डॉ सुमित शंघाई , 59 नंबर वार्ड के काउंसलर श्री जाकिर हुसैन एन डी राष्ट्रीय विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक श्री गिरीश सिंह उपस्थित थे |

ब्रह्मचारी विद्यालय कमेटी के सचिव श्री गुरविंदर सिंह, अध्यक्ष श्री तपेश्वर यादव, कार्यकारी अध्यक्ष वीर बहादुर यादव, पूर्व सहायक शिक्षक श्री रंजीत यादव, प्रधानाध्यापक श्री निरंजन पासवान, सहायक शिक्षक श्री तापस बनर्जी, मंतोष कुमार यादव ,राजू रावत, विष्णु पासवान, सरिता चौधरी राजेंद्र पासवान भी उपस्थित थे |

उक्त समारोह पर एरिया मैनेजर श्री सुमित चांद ने कहा हमारा हमेशा यही प्रयास रहा है, कि हम बच्चों को शिक्षा के लिए बेहतर से बेहतर सुविधा दे पाएं लेकिन यह तभी संभव है, जब इसमें शिक्षक और बच्चे दोनों एक साथ मिलकर अपना शिक्षा को और भी बेहतर से बेहतर करने का अपनी भरपूर सहयोग और प्रयास करें| श्री नितिन खेमानी ने बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चे और शिक्षक कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत जरूरी है इसके लिए उन्होंने दोनों को हार्दिक बधाई दी।

स्कूल सचिव श्री गुरविंदर सिंह ने विद्यालय आए सभी अतिथियों का तहे दिल से स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद दिया| श्री गुरविंदर सिंह ने कहा राउंड टेबल इंडिया जिस तरह से विगत वर्षों से हमारे विद्यालय कमेटी को लगातार सहयोग करते आ रही है ,इसके लिए हम उनके अत्यंत आभारी रहे है |उन्होंनेआसनसोल राउंड टेबल इंडिया के कार्यों को सराहना करते हुए कहा राउंड टेबल इंडिया विकास को लगातार जारी रखने वाली एक ऐसी संस्था बन गई है, जो अपने आप में बेजोड़ है वह दिन प्रतिदिन लोगों के दिलों में अपना जगह बनाते जा रही है| 59 नंबर वार्ड के काउंसलर श्री जाकिर हुसैन ने विद्यालय में शिक्षकों के वेतन में अपना सहयोग देने का प्रस्ताव रखा ।

अंत में विद्यालय के सचिव श्री गुरविंदर सिंह ने विद्यालय समारोह में आए सभी अतिथियों का एक बार फिर से तहे दिल से स्वागत करते हुए सबको आभार व्यक्त किया और विद्यालय को और भी विकास की कामना की |