बराकर । बराकर शहर के अस्पताल रोड स्थित प्राथमिक रानी बंगला स्वास्थ केंद्र के मेडिकल ऑफिसर के घर का दरवाजा तोड़कर नगदी समेत सामग्री चोरी का मामला प्रकाश में आया है । इन चोरी की घटना को लेकर पुलिस पर लगा गम्भीर आरोप डॉ अनिर्बन राय ने आरोप लगाया है । उन्होने कहा कि मेडिकल ऑफिसर के घर में बीते रात पीछे का दरवाजा तोड़कर तकरीबन 5 हजार नगदी समेत इंडक्शन ओभेन आदि सामग्री की चोरी कर लिया गया है ।इससे पहले अस्पताल का मुख्य दरवाजा चोरी कर लिया गया था । जोकि घटना के साक्ष्य के लिये असमाजिक तत्वों का तस्वीर खींचकर पुलिस को देने के बाद भी पुलिस असामाजिक तत्वों को पकड़ने में नाकाम रही है । खुलेआम दिन दहाड़े चोरी को अंजाम दिया जा रहा है ।

लेकिन ना जाने पुलिस क्यो खामोश बैठी है जब कि बार-बार चोरी की घटना से तंग होकर कोई भी मेडिकल ऑफिसर यहां नही रहना चाहते है । इस बार मेडिकल ऑफिसर रवि रंजन के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है । अगर पुलिस कोई कार्यवाई नही करती है तो उच्च अधिकारियों के पास जाएंगे ।










