Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

धतूरा का सेवन कर कुल्टी के एक महिला ने आत्महत्या कर लिया

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बंटी खान कुल्टी । धतूरा का सेवन कर कुल्टी की एक महिला ने आत्म हत्या कर लिया ।घटना के संबंध मे प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल्टी थाना क्षेत्र के पत्थरखाद अपने माता पिता ( मयके ) में रह रही राजू रविदास की पत्नी व स्वर्गीय पोला रविदास की लगभग 38 वर्षीय पुत्री जसोदा देवी उर्फ नुनिया बिगत दो दिन पहले पारिवारिक कलह तथा मानसिक अवसाद ग्रस्त होने के कारण धतूरा खा ली थी ।जिसके कारण उसके शरीर मे धीरे -धीरे धतूरा का जहर फैलने लगा । इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया । जहां उसकी स्थिति गम्भीर देख कर चिकित्सक ने आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया । बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम उक्त महिला की मौत हो गई ।इस घटना से मृतक के परिवार वालों तथा आस पड़ोस में शोक की लहर व्याप्त है ।