बराकर । भारत कोकिंग कोल लिमिटेड एरिया बारह की दृष्टि महिला समिति तथा दीक्षा महिला समिति द्वारा एक गरीब तबके की महिला को सिलाई मशीन प्रदान किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि भारत कोकिंग कोल लिमिटेड एरिया बारह की महिला समिति दीक्षा तथा दृष्टि के संयुक्त प्रयास से महिलाओं को स्वनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शनिवार को बेगुनिया क्षेत्रीय कार्यालय के गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के तहत जरुरतमंद एक महिला को शिलाई मशीन दिया गया । मालूम हो की एरिया बारह की महिला समिति द्वारा एरिया बारह के आसपास के ग्रामों में जाकर विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर गरीब तबके के लोगों को मदद पहुंचाया जाता है । ताकि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की प्रत्यक्ष रूप से मदद किया जा सके । समिति द्वारा महिलाओं को स्वनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक सिलाई सेंटर भी चलाया जाता है ।जहां महिलाएं आकर सिलाई का प्रशिक्षण लेती है ।
इस अवसर पर एरिया बारह के महाप्रबंधक की पत्नी श्रीमति कल्पना झा मिश्रा, सचिव समिता चर्कवर्ती, ममता कुंडू, सुष्मिता गांगुली, बनश्री बनर्जी, बर्फानी भट्टाचार्य , सुमिता सरकार, नबिदित मन्ना आदि उपस्थित थीं।










