कुल्टी।आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की देख रेख में कुल्टी टैफिक पुलिस व छात्रों के सयुक्त तत्वधान से ट्रैफिक नियम पालन करने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर मोड़, थाना मोड़, रानीतल्ला आदि इलकों के मुख्य सड़क पर कुल्टी टैफिक पुलिस अधिकारी शुभेंदु चटर्जी, नियामतपुर सब ट्रैफिक गार्ड अधिकारी विश्वनाथ दास, कुल्टी पुलिस, नियामतपुर फांड़ी पुलिस के साथ छात्र-छात्राओं ने सड़क पर सेव ड्राइव सेव लाइफ बैनर के साथ प्रचार-प्रसार करते हुये दुर्घटना से बचने के लिये वाहन चालकों को रोक कर हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का व्यवहार करने, वाहन चलते समय मोबाइल फोन का व्यवहार न करने, शराब पीकर वहान न चलाये आदि के लिये चालकों से अनुरोध किया गया।
Post Views: 138










