Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर परोपकार दिवस के रूप में पालन करते हुए*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सीतारामपुर- रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन द्वारा आज के दिन परोपकार दिवस के रूप में पालन करते हुए समाजसेवी कई कार्य किए। जिसमें बच्चों के पठन-पाठन का सामग्री असहाय वृद्ध महिलाओं को साड़ी मरीजो को फल सहित वृक्षारोपण जैसे कई कार्यक्रम किए।



आरएनएनएस जातीय संगठन का गठन विगत 8 वर्ष पहले नई दिल्ली में हुई थी जहां से बिहार, झारखंड पश्चिम बंगाल ,आसम उड़ीसा सहित 14 राज्यों में नोनिया एवं लोनिया समाज को लेकर संगठन फैली हुई है।

मौके पर उपस्थित राज्य कमेटी के उपाध्यक्ष सतनारायण चौहान ने कहा कि आज के दिन हम प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी परोपकार दिवस के रुप में पालन करते हैं। जिसमें आज हमारे पश्चिम बर्दवान के पदाधिकारी और सदस्यों द्वारा कई तरह से परोपकार दिवस का पालन किया गया जैसे कि उन्होंने बताया कि सीतारामपुर में श्री गणेश पाठशाला मैं बच्चों को पाटन पाटन की सामग्री दी गई नियामतपुर में आसपास के अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण किया गया चिनाकुरी में स्कूली बच्चों को किताबे दी गई जमुरिया में वृद्धाश्रम में वृद्ध को वस्त्र दिए गए, और खाना खिलाया गया। वही घगर बुरी मंदिर परिसर में जाकर असहाय लोगों को वस्त्र और खाना का पैकेट दिया गया। इसी प्रकार और भी सदस्य अपने अपने स्तर से वृक्षारोपण की उन्होंने कहा कि हमारे सामाजिक संगठन द्वारा समाज से जुड़े रहने का या मात्र एक प्रयास है। और हम अपने संगठन को और अधिक मौजूद बनाएंगे और आगे लेकर जाएंगे।