Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के डिसरगढ़ क्लब शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया *

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बंटी खान सांकतोडिया । ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के डिसरगढ़ स्थित ईसीएल क्लब परिसर में दो दिवसीय कोल इंडिया इंटर कंपनी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें सीआईएल व मेज़बान ईसीएल समेत कोल इंडिया लिमिटेड की सभी अनुषंगी कंपनियों एवं एससीसीएल के खिलाड़ियों ने भाग लिया । मालुम हो की इस प्रतियोगिता में विभिन्न कंपनियों से आये कुल 62 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं । शतरंज प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) श्रीमती आहूति स्वाईं के द्वारा किया गया । इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शतरंज एक मानसिक खेल है । जिसमें सभी खिलाड़ी अपनी बौद्धिक एवं निर्णय लेने की क्षमता को प्रदर्शित करते हैं। साथ ही उन्होंने भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दी।



प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों के मध्य शतरंज के मुक़ाबले आयोजित किये गए । जो कि अगले दिन बुधवार तक चलेंगे । जिसके उपरांत विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण कर प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। ईसीएल एवं कोल इंडिया लिमिटेड के लिए कर्मचारी कल्याण प्राथमिकता है। कोल इंडिया देश की सबसे बड़ी कोयला खनन करने वाली कंपनी है और देश के ऊर्जा स्रोत की पूर्ति के अलावा अपने कर्मचारियों के बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के हेतु समय समय पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएँ आयोजित करती है।

इस कार्यक्रम में ईसीएल की निदेशक कार्मिक श्रीमती आहूति स्वाईं के अतिरिक्त विभागाध्यक्ष (कल्याण एवं सीएसआर) बी. के. झा, विभागाध्यक्ष (सिविल) अभय कुमार, सीएमएस प्रभारी उज्ज्वल मिश्रा, विभागाध्यक्ष कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध मंज़ूर आलम तथा विभिन्न विभागों के प्रमुख, वेलफेयर बोर्ड के सदस्यगण, विभिन्न श्रम संघों के प्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।