बराकर।झारखंड-बंगाल सीमा क्षेत्र बाईपास राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर स्कार्पियों के पलटने से चालक सहित वाहन पर सवार आठ लोगों की घायल होने की घटना प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कुल्टी थाना क्षेत्र के चौरंगी फांड़ी अंतर्गत साथी होटल के निकट बीते सोमवार देर शाम को राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर एक स्कार्पियो (बीआर.09 पी ए 6180) चार चक्का वाहन का आगे का चक्का अचानक ब्लास्ट हो गया। जिससे उक्त वाहन के चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन तेज गति होने के कारण पलट गई स्थानीय सूत्रों के मुताबिक स्करपियो पर सवांर चालक सहित आठ लोग घायल हो गए है। घटना की सूचना पाकर चौरंगी फांड़ी पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गई। तथा घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल आसनसोल भेज दिया गया। तथा छतिग्रस्त स्कार्पियो को क्रेन लगाकर उठा कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।










